Sunday, 29 January 2017

अब्दुस सलाम जिनका आज जन्मदिन है

अब्दुस सलाम जिनका आज जन्मदिन है, विख्यात पाकिस्तानी सैद्धांतिक भौतिक वैज्ञानिक थे।

जन्म: 29 जनवरी 1926, झंग, पाकिस्तान
मृत्यु: 21 नवंबर 1996, ऑक्सफ़ोर्ड, यूनाइटेड किंगडम
पुरस्कार: भौतिकी में नोबेल पुरस्कार
शिक्षा: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

अब्दुस सलाम ने 'दिव्य कण' कहे जाने वाले हिग्स बोसोन की खोज के लिए सैद्धांतिक ढांचा विकसित करने में योगदान दिया।
अविभाजित भारत के पाकिस्तानी हिस्से में 1926 में जन्मे अब्दुस सलाम बचपन से ही प्रतिभाशाली थे। उन्होंने अपने जीवन काल में एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार और सम्मान जीते। 1979 में कणीय भौतिकी के सामान्य मॉडल पर उनके काम के लिए उन्हें स्टीवन वाइनबर्ग के साथ नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें इस बात की सैद्धांतिक व्याख्या की गई थी कि किस तरह आधारभूत ताकतें ब्रह्मांड की कुल गत्यात्मकता का संचालन करती हैं।


सलाम और वाइनबर्ग ने एक दूसरे से स्वतंत्र रूप से सब एटॉमिक कण के अस्तित्व की भविष्यवाणी की, जिसे अब ब्रिटिश वैज्ञानिक पीटर हिग्स और भारतीय वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस के नाम पर हिग्स बोसोन का नाम दिया गया है। इसे ईश्वर कण के नाम से भी पुकारा जा रहा है क्योंकि इसका अस्तित्व ब्रह्मांड के आरंभिक विकास को समझने के लिए अत्यंत जरूरी है।

No comments:

Post a Comment